Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, व्यापारी समस्याओं के लिए मुख्यमंत्री के नाम...

Meerut: व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, व्यापारी समस्याओं के लिए मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

-

  • उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत की जा रही कार्रवाई व्यापारियों को आ रही कठिनाईयों के समाधान को लेकर सोमवार को उप्र व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए कार्रवाई
की मांग की।

व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि खेती में कीटनाशक और रासायनिक खाद डालने का मानक तय नहीं है। जिस कारण कृषि उत्पाद से लेकर दूध तक पर इसका प्रभाव आ रहा है। परन्तु खाद्यय सुरक्षा मानक अधिनियम के मानकों में बदलाव नहीं किया गया है। इसलिए वर्तमान परिस्थिति के अनुसार खाद्यय पदार्थों के मानक तय कर कृषि विभाग को खेती में प्रयोग होने वाले कीटनाशक व रासायनिक खाद के मानक तय करने के लिए लिखा जाए। जब तक नए सिरे से मानक तय नहीं किये जाते हैं, तब तक व्यापारियों के सैंपल न भरे जाएं।

उन्होंने कहा कि, सभी प्रकार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में रजिस्ट्रेशन के लिए 12 लाख तक के टर्न ओवर की सीमा तय की गई है, परन्तु 12 लाख रुपए की सीमा मंहगाई के हिसाब से बहुत कम है। इसलिए 12 लाख टर्न ओवर के स्थान पर 40 लाख वार्षिक टर्न ओवर तक का काम करने वाले व्यापारियों की रजिस्ट्रेशन की सीमा में रखा जायें। साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में फूड एक्ट का लाइसेंस न पाए जाने पर सजा का प्राविधान खत्म किया जाये। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी के बजाए पूर्ण कालिक अधिकारी खाद्य अभिहित मामलों के लिए नियुक्त किया जाए।

इस दौरान शोभित भारद्वाज, अश्वनी कुमार बिश्नोई , सुनील गुप्ता , साजिद, सलीम अहमद, राजा, राहुल प्रजापति , राहुल गुप्ता , आकाश कुमार , रियाज, जागेश्वर त्यागी, राहुल शर्मा, इसरार सिद्दीकी, वसीम, मनीष त्यागी , निशांत अग्रवाल , मुकेश गर्ग , पवन कुमार गर्ग आदि रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts