HomeCRIME NEWSमेरठ: विवाद में महिला को सड़क पर घसीटा, लाठी-डंडे चले, चार घायल

मेरठ: विवाद में महिला को सड़क पर घसीटा, लाठी-डंडे चले, चार घायल

-

  • इंस्टाग्राम देखने को लेकर बच्चों में झगड़ा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के उज्ज्वल गार्डन में इंस्टाग्राम देखने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामला तब शुरू हुआ जब मोबीन की बहन समीना अपने 3 साल के बेटे सादत के साथ भाई के घर आई थी। बृहस्पतिवार देर रात सादत घर के बाहर मोबाइल पर इंस्टाग्राम देख रहा था। पड़ोसी नसीम के बच्चों ने उससे मोबाइल छीन लिया। इस पर दोनों बच्चों में झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर नसीम अपने दामाद शादाब के साथ मौके पर पहुंचा। शादाब ने समीना की चोटी पकड़कर उसे घर से खींचा और सड़क पर घसीटने लगा।

मोबीन के परिवार ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए और पथराव भी हुआ।
इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts