Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में घटी छात्र संख्या, महिला आयोग सदस्य ने...

मेरठ: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में घटी छात्र संख्या, महिला आयोग सदस्य ने लिया जायजा

-

  • 106 से घटकर 33 हुई संख्या।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर मीनाक्षी भराला ने सरूरपुर थाना क्षेत्र के भूनी कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय में 33 छात्राओं के लिए 15 कर्मचारियों का स्टाफ है। पहले यहां 106 छात्राएं थीं, जो अब घटकर 33 रह गई हैं।

डॉ. भराला ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि जो छात्राएं स्कूल छोड़कर चली गई हैं, उनके परिजनों से संपर्क कर उन्हें वापस लाया जाए। उपस्थिति रजिस्टर की जांच में 33 में से 50 छात्राएं अनुपस्थित पाई गईं।

छात्राओं से बातचीत में पता चला कि स्कूली स्टाफ में सजदा मैडम उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करती हैं। इस पर स्टाफ को चेतावनी दी गई। पहले भी दो शिक्षक निलंबित किए जा चुके हैं। विद्यालय में कार्यरत ब्रिज मोहन लंबे समय से छुट्टी पर हैं।

निरीक्षण के दौरान रसोई की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई और सभी सीसीटीवी कैमरे कार्यरत मिले। आठवीं कक्षा की छात्रा अंशिका द्वारा बनाए अहिल्याबाई के पोस्टर की सराहना की गई।
डॉ. भराला ने छात्राओं की गणित में कमजोर स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्टाफ को क्षेत्र में जाकर छात्राओं की संख्या बढ़ाने का प्रयास करने के निर्देश दिए। प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं संतोषजनक पाई गईं। छात्राओं के सोने की व्यवस्था में सुधार के लिए प्रशासन से संपर्क करने का आश्वासन दिया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts