HomeAccident NewsJaunpur accident: यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख पुकार, पांच लोगों...

Jaunpur accident: यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख पुकार, पांच लोगों की मौत, कई घायल

-

  • स्टेयरिंग फेल होने पर डिवाइडर से टकराकर पलटी बस,
  • 15 घायल, पांच की हालत गंभीर।

जौनपुर। शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। 45 यात्रियों को लेकर बस शिवगुलामगंज हाईवे पर पहुंची, तभी डिवाइडर से टकरा गई। दर्दनाक हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों का उपचार जारी है। बक्शा थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज हाईवे पर हिम्मत बस सर्विस की प्राइवेट बस जौनपुर जा रही थी। डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर बस पलटने चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 15 लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकरी के अनुसार, हादसा सुबह 8.40 बजे हुआ। बस बस बदलापुर से जौनपुर जा रही थी। बस करीब 80 की स्पीड में चल रही थी। तभी अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया, बस बेकाबू होकर दो बार पलटी खाते हुए बीच सड़क पर पलट गई। सवारियां खिड़कियां तोड़कर सड़क पर छिटक गईं। कुछ लोग बस के अंदर फंस गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। बस के नीचे दबे और अंदर फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला।

सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने थाने की पुलिस और गांव वालों की मदद से निकालकर अस्पताल भिजवाया। हादसे में पांच यात्रियों जिसमें दो पुरुष और तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हुए हैं, जिसमें पांच की हालत गंभीर है।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. कौस्तुभ कुमार, एडिशनल एसपी ग्रामीण तपिश कुमार सिंह, सीओ सदर परमानंद कुशवाहा मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। बस में 45 यात्री सवार थे। पांच की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय भेजा गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts