HomeCRIME NEWSमेरठ: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, मामले की जांच में जुटी...

मेरठ: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

-

  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के सराय काजी का रहने वाला तुषार सैनी पुत्र संजय सैनी की लाश राली चौहान गांव के जंगल में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया। मृतक के पास तमंचा पड़ा हुआ था। मृतक के परिवार वालों के अनुसार उसका पड़ोस की रहने वाली एक युवती से अफेयर चल रहा है और युवती के परिवार वालों ने उसकी दो दिन पहले पिटाई भी की थी। हालांकि पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मेडिकल थाना क्षेत्र के सराय काजी का रहने वाला तुषार पुत्र संजय बृहस्पतिवार रात घर से लापता हो गया। शुक्रवार सुबह उसकी लाश गांव राली चौहान के निकट एक खेत में पड़ी हुई थी। तुषार की आंख के पास गोली लगी थी और उसके पास एक तमंचा भी पड़ा था। तुषार की लाश पास खेत में पड़े होने की सूचना मिलने पर भावनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

तुषार के परिवार वालों ने लड़की के परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मोर्चरी पर धरना दे दिया। मृतक तुषार की मां बबीता का कहना था कि उसका बेटा सुसाइड नहीं कर सकता। उसकी हत्या की गई है। मृतक तुषार की मां का कहना है कि लड़की के परिवार वालों ने तुषार के भाई और पिता से बृहस्पतिवार रात मारपीट की। फिलहाल मृतक तुषार के परिवार वाले उसकी हत्या का आरोप लड़की के परिवार वालों पर लगा रहे हैं। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts