Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशनोएडा: चार और नए मरीजों में हुई कोरोना की पुष्टि, सक्रिय मरीजों...

नोएडा: चार और नए मरीजों में हुई कोरोना की पुष्टि, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 19 पहुंची

-

  •  सभी का होम आइसोलेशन में इलाज जारी।

नोएडा। बुधवार को कोरोना संक्रमित चार नए मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की। सभी मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। इससे पहले मंगलवार को 5 सोमवार को 9 मरीजों में कोरोना की पुष्टि की गई थी। वहीं शनिवार को एक महिला में कोरोना की पुष्टि की गई थी। कुल मिलाकर नोएडा में 19 सक्रिय मामले सामने आए है। बीमारी की पुष्टि के सात दिन बाद इनकी दोबारा जांच की जाएगी। इसमें 11 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल है।

चार नए मरीजों में भी कोरोना के हल्के लक्षण है। इन सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इनकी निगरानी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर इनको अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। इन सभी की उम्र 24 साल से 71 साल तक के मरीज है। सभी में हल्के लक्षण है। जिनका होम आइसोलेशन में इलाज किया जा रहा है। जरुरत पड़ने पर जिला अस्पताल में बेड रिजर्व है।

इनके संपर्क में आने वाले किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। लिहाजा, इनकी जांच के लिए नमूने नहीं लिए गए हैं। लक्षण आने की स्थिति में इनकी भी कोरोना संक्रमण की जांच की जाएगी। सभी में बीमारी की पुष्टि निजी लैब या अस्पताल ने की है। साथ ही इन सभी कि ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे सैंपल

इन मरीजों में से एक मरीज दो दिन तक निजी अस्पताल में भर्ती था। अब वह भी होम आइसोलेशन में है। तीन दिन पहले शनिवार को एक 55 साल की महिला कोरोना संक्रमित मिली थी। जिला निगरानी अधिकारी डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि सभी मरीजों का इलाज घर में चल रहा है। जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए निजी अस्पतालों से संक्रमित मरीजों के एक एक नमूने मांगे गए हैं। इन मरीजों के नमूने दिल्ली या लखनऊ भेजे जाएंगे, ताकि कोरोना वायरस के वेरिएंट के बारे में जानकारी मिल सके। सात दिनों के बाद मरीजों की दोबारा जांच की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts