Homeउत्तर प्रदेशLucknowUP Weather: आज रहेगी भारी उसम, 29 मई के बाद पूरे प्रदेश...

UP Weather: आज रहेगी भारी उसम, 29 मई के बाद पूरे प्रदेश में बारिश के आसार

-

लखनऊ। यूपी में मौसम में कई बदलाव होने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों तक मौसम में फेर-बदल जारी रहने वाला है। प्रदेश में हो रही उमस भरी गर्मी और बादलों की आवाजाही के बीच मौसम विभाग ने 29 से 31 मई के दौरान पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में गरज- चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

बुधवार के लिए भी प्रदेश के पूर्वी और तराई इलाकों के 30 जिलों में तेज हवाएं चलने और गरज- चमक के साथ बूंदाबादी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं व आसपास के इलाकों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे तक की हवाएं चलने की चेतावनी है।

मंगलवार को प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक कहीं भी लू जैसी परिस्थितियां नहीं रहीं। साथ ही कहीं भी दिन का तापमान सामान्य से अधिक नहीं दर्ज किया गया, लेकिन उमस भरी चिपचिपी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। पूर्वा हवा में नमी की मौजूदगी से आभासी गर्मी, वास्तविक गर्मी से तीन से चार डिग्री ज्यादा महसूस किया गया।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 29 मई से प्रदेश में दो-तीन दिनों के लिए बूंदाबांदी और हवा की तीव्रता व क्षेत्रफल में विस्तार देखने को मिलेगा।

यहां है वज्रपात होने की संभावना

सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फरुखाबाद, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में।

जून में अच्छी बारिश की उम्मीद, नहीं चलेगी लू

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार जानकारी दी कि इस मानसून में जून से सितंबर के दौरान चार माह में पूर्वी यूपी में सामान्य से 10 प्रतिशत और पश्चिमी यूपी में सामान्य से 12 प्रतिशत अधिक बारिश की संभावना है। जून माह में देश भर में सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक बारिश होगी। इस दौरान प्रदेश में औसत तापमान के साथ ही लू की परिस्थितियों के भी सामान्य से कम रहने का पूवार्नुमान जारी किया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts