Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण को नहीं मिल रहे ठेकेदार

मेरठ: सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण को नहीं मिल रहे ठेकेदार

-

  • लगातार टेंडर डालने की तिथि बदल रहा आवास एवं विकास परिषद।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। सेंट्रल मार्केट के अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण के लिए निकाले गए टेंडर को लेने के लिए ठेकेदार सामने नहीं आ रहे हैं। इसके चलते टेंडर की तिथि को तीसरी बार आगे बढ़ाया गया है। अब टेंडर 24 मई को डाला जाएगा और 26 मई को खोला जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सेंट्रल मार्केट स्थित आवासीय भूखंड संख्या 661/6 पर भू उपयोग परिवर्तन कर बनाए गए व्यावसायिक कॉम्पलेक्स के अलावा 31 अन्य अवैध निमार्णों को ध्वस्त किया जाना है। इन सभी 32 संपत्तियों के ध्वस्तीकरण के लिए आवास विकास ने 1.67 करोड़ रुपये का टेंडर निकाला हुआ है। पहले ये टेंडर 15 मई को खोला जाना था लेकिन कोई ठेकेदार टेंडर लेने नहीं पहुंचा। इसके बाद टेंडर की तिथि बढ़ाकर 21 मई की गई लेकिन इस तिथि में भी कोई नहीं पहुंचा। अब तिथि बढ़ाकर 26 मई की गई है।

वहीं आवास-विकास अधिशासी अभियंता आफताब अहमद ने व्यापारियों के आरोप बेबुनियाद बताया है। सेंट्रल मार्केट बंद के दौरान व्यापारियों ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। अधिशासी अभियंता आफताब अहमद ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। ध्वस्तीकरण के लिए निकाला गया 1.67 करोड़ रुपये का टेंडर कॉम्पलेक्स संख्या 661/6 के लिए नहीं, बल्कि इस समेत अन्य 31 अवैध निमार्णों के लिए हैं। इन सबके ध्वस्तीकरण के लिए वैल्यू आंकलन के बाद ही टेंडर निकाला गया है।

वहीं जैन ज्वैलर्स के अवैध निर्माण के बारे में कहा कि इसके लिए नोटिस दिया गया था। अप्रैल में ध्वस्तीकरण की तिथि निधारित की गई थी। इससे पहले ही आवंटी ने कंपाउंडिंग करा ली। अब जो भी कंपाउंडिंग से इतर अवैध निर्माण होगा उसे तोड़ा जाएगा। इसके अलावा शास्त्रीनगर स्थित भूखंड संख्या 2/1 पर बेकरी के लिए हो रहे अवैध निर्माण पर सील लगा दी गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts