Homeउत्तर प्रदेशMeerutक्राइम ब्रांच के लिए चिन्हित जमीन पर विवाद

क्राइम ब्रांच के लिए चिन्हित जमीन पर विवाद

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरधना तहसील के मुकरपुर प्लेहड़ा गांव में जमीन विवाद सामने आया है। पालम विहार के निवासियों ने एसडीएम से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि उनके पास कॉलोनाइजर से खरीदे 12 प्लॉट हैं। अब यह जमीन क्राइम ब्रांच थाने के लिए चिन्हित की गई है।

सरधना एसडीएम ने क्राइम ब्रांच और पालम विहार के लोगों के साथ बैठक की। बैठक में स्पष्ट किया गया कि विवादित जमीन थाने के लिए निर्धारित है। कॉलोनाइजर को निर्देश दिए गए हैं कि वह प्लॉट धारकों को वैकल्पिक स्थान पर जमीन उपलब्ध कराए।

विवाद खसरा संख्या 609 और 520 की जमीन को लेकर है। इस जमीन पर 2018-19 में पल्लवी विहार नाम की कॉलोनी विकसित की गई थी। लेखपाल ने 17 मई को खसरा संख्या 609 की स्थिति के बारे में अनभिज्ञता जताई।

कॉलोनाइजर ने समाधान के लिए दो दिन का समय मांगा है। लेखपाल और तहसीलदार प्लॉट खाली करने के लिए दबाव बना रहे हैं। प्राधिकरण ने इस मामले की जानकारी पहले ही जिलाधिकारी को दे दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts