HomeCRIME NEWSMeerut: ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में छेड़छाड़ करने वाले युवक...

Meerut: ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में छेड़छाड़ करने वाले युवक की जमकर धुनाई, वीडियो वायरल

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में युवक ने एक घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला ने आरोपी युवक को पकड़कर जमकर उसकी धुनाई की। इस दौरान आसपास के लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला ने आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

घटना ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित खत्ता रोड की जीबी कॉलोनी की है। कॉलोनी का ही रहने वाला रजा नाम का युवक बुधवार रात को पड़ोस की रहने वाली महिला के घर में घुस गया। आरोपी महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।

इस दौरान आसपास के लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को महिला से बचाने का प्रयास करती रही। लेकिन महिला उसे छोड़ने को तैयार नहीं थी। बाद में महिला ने आरोपी को थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts