HomeCRIME NEWSदोस्ती में दगा; दोस्त की पत्नी के साथ छेड़छाड़, बीच सड़क पर...

दोस्ती में दगा; दोस्त की पत्नी के साथ छेड़छाड़, बीच सड़क पर मांगा मोबाइल नंबर, विरोध करने पर पति की पिटाई

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र से एक दोस्त का दोस्ती में दगा का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी दोस्त ने अपने दोस्त की पत्नी पर गलत नजर रखते हुए उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। आरोपी ने बीच सड़क पर महिला का मोबाइल नंबर मांग लिया। उसने आरोपी का विरोध किया, तो आरोपी ने महिला के पति की पिटाई कर दी। जिसके बाद पति-पत्नी ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

घटना शुक्रवार की है एक महिला अपनी जेठानी के साथ शॉपिंग करने के लिए गई थी। इसी दौरान उसे उसके पति का दोस्त नौचंदी थाना क्षेत्र के ढवाई नगर का रहने वाला फिरोज मिल गया, इस दौरान आरोपी फिरोज ने दोस्त की पत्नी के छेड़छाड़ कर दी। महिला ने मजाक समझकर उसकी छेड़छाड़ को इग्नोर कर दिया। बाद में आरोपी महिला से उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा। महिला ने मोबाइल नंबर देने से इनकार किया। तो आरोपी उसे अपना नंबर देकर फोन करने की बात कहते हुए वहां से चला गया। महिला ने घर पहुंच कर मामले की जानकारी अपने पति को दी। पति ने आरोपी दोस्त फिरोज का विरोध किया। तो आरोपी फिरोज अपने साथ आधा दर्जन युवकों को लेकर उसके घर पहुंचा और अपने दोस्त की पिटाई कर दी।

आरोपियों की पिटाई में पीड़ित युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसकी पत्नी उसे थाने लेकर पहुंची और आरोपी फिरोज के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts