Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut Bulldozer Action: गोकुलधाम कॉलोनी पर गरजा मेडा का बुल्डोजर, कार्रवाई से...

Meerut Bulldozer Action: गोकुलधाम कॉलोनी पर गरजा मेडा का बुल्डोजर, कार्रवाई से हड़कंप

-

– मेरठ- मवाना रोड पर बन रही है अवैध कॉलोनी, मेडा की कार्रवाई से हड़कंप


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। गुरुवार को मवाना के मेरठ रोड़ पर अवैध रूप से बनाई जा रही कालोनी पर एमडीए का बुल्डोजर खूब गरजा। इस दौरान एमडीए के बुल्डोजर ने एक के बाद एक मकानों को तोड़ना शुरू किया तो अवैध कालोनी बनाने वालों में हड़कंप मच गया। जिसके चलते उन्होंने मेरठ विकास प्राधिकरण के द्वारा की जा रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। लेकिन इस दौरान पुलिस की सख्ती के आगे अवैध कालोनी विकसित कर रहे लोगों को पीछे हटना पड़ा। जिसके बाद एमडीए के बुल्डोजर ने एक एक करके कई निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

 

bulldozer

 

दरअसल, मेरठ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को लगातार सूचना मिल रही थी कि, मवाना के मेरठ रोड़ पर गोकुलधाम कालोनी के नाम से कुछ लोग बिना नक्शा पास कराए और बिना लैंड यूज चेंज कराए अवैध कालोनी विकसित कर रहे है। जिसके चलते मेरठ विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी अर्पित यादव के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और निमार्णाधीन कोर्ट के बराबर में बसाई जा रही गोकुलधाम कालोनी और एक अन्य कालोनी को बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया।

कालोनी ध्वस्तीकरण की सूचना मिलते ही अवैध कालोनी बनवा रहे लोग मौके पर पहुंचे और मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम का विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान अवैध कालोनी विकसित कर रहे लोगों की मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम से तीखी नोंकझोंक भी हुई। लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे इन लोगों को पीछे हटना पड़ा।

मेरठ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की मानें तो ये कालोनियां मेरठ विकास प्राधिकरण में रजिस्टर्ड नहीं हैं और ना ही इनके मालिकों ने कालोनियों का नक्शा स्वीकृत कराया हुआ है। जिसके चलते गुरुवार को शिकायत के बाद मेडा की टीम ने मवाना के मेरठ रोड़ पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि, मेरठ रोड़ पर निमार्णाधीन कोर्ट के बराबर में भाजपा नेता द्वारा गोकुलधाम रेजिडेंसी के नाम से अनाधिकृत कालोनी का निर्माण किया जा रहा था। जिसे गुरुवार को मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्त कर दिया। वहीं, एमडीए की इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकतार्ओं में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts