spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomemausamMeerut Weather: अगले चार दिन आसमान से बरसेगी आग, पारा जाएगा 40...

Meerut Weather: अगले चार दिन आसमान से बरसेगी आग, पारा जाएगा 40 के पार

-

– वेस्ट यूपी में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा, लू चलने की चेतावनी, चिकित्सकों ने दी बचाव की सलाह


शारदा रिपोर्टर मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले चार दिन तेज गर्मी और लू चलने का अलर्ट जारी किया है। तापमान 40 से 42 डिग्री तक पहुंच सकता है, लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक तापमान में तेज बढ़ोतरी और लू चलने का अलर्ट जारी किया है। क्षेत्र में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने की संभावना जताई गई है।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की मौसम वेधशाला के अनुसार बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लेकिन अगले कुछ दिनों में पारा और चढ़ेगा।

दिन के समय चलने वाली गर्म हवाएं यानी लू लोगों की सेहत को प्रभावित कर सकती हैं। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी 4 दिन दिन का तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर पारा 43 डिग्री के भी पार जा सकता है। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें। तेज धूप और गर्म हवा से डिहाइड्रेशन व हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।

बचाव के उपाय

  • छतरी, टोपी और धूप से बचाव वाले कपड़े पहनें

  • बाहर निकलते समय पानी और ओआरएस साथ रखें

  • ज्यादा देर धूप में न रहें और हल्का, सुपाच्य भोजन करें

  • फ्रिज का ठंडा पानी एकदम न पीएं, गुनगुना या सामान्य पानी लें

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts