HomeEducation Newsमेरठ पब्लिक स्कूल पल्लवपुरम में हुआ अलंकरण समारोह

मेरठ पब्लिक स्कूल पल्लवपुरम में हुआ अलंकरण समारोह

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल पल्लवपुरम में बुधवार को अलंकरण समारोह 2025-26 का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रमजीत सिंह शास्त्री मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के छात्रों द्वारा आकर्षक बैंड प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया तथा विद्यालय के न्यूजलेटर दी पोस्ट का विमोचन मुख्य अतिथि प्रबंधन समिति तथा प्रधानाचार्या द्वारा किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मुक्ति मिनोचा ने अतिथि, अभिभावकों और छात्रों सहित उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया। इसके पश्चात नेतृत्व पर एक प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किया गया, जो छात्रों में नेतृत्व के गुणों को जाग्रत करने वाला रहा।

छात्र परिषद द्वारा भव्य मार्च पास्ट की गयी एवं नव निर्वाचित छात्र परिषद को बैज लगाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात छात्र परिषद ने विद्यालय की मयार्दा, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की जिम्मेदारी संभालने की शपथ ली।

स्कूल हेड गर्ल रुद्राक्षी पुंडीर एवं हेड बॉय अनंत प्रकाश द्वारा प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किए गए, जिनमें उन्होंने अपने अनुभव और भावनाओं को साँझा किया। विद्यालय प्रबंधन एवं मुख्य अतिथि द्वारा छात्रों को जीवन में नेतृ नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी के महत्व पर आधारित ‘अनमोल विचार’ प्रस्तुत किए गए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts