spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, January 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशLucknowलखनऊ से चंडीगढ़ और किशनगढ़ की फ्लाइट फिर शुरू होगी, भारत-पाकिस्तान तनाव...

लखनऊ से चंडीगढ़ और किशनगढ़ की फ्लाइट फिर शुरू होगी, भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते रद्द हुई थीं हवाई सेवाएं

-

– 16 मई से शुरू होगी उड़ान


लखनऊ। चंडीगढ़ और किशनगढ़ की फ्लाइट फिर शुरू करने की तैयारी है। ये सेवाएं 16 मई से शुरू कर दी जाएंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते लखनऊ से चंडीगढ़ और किशनगढ़ की फ्लाइटें रद्द कर दी गई थीं।अब फिर से सेवाएं शुरू की जा रही हैं, लेकिन यात्रियों के द्वारा चंडीगढ़ जाने का उत्साह कम दिख रहा है।

एयरलाइन सूत्रों के अनुसार, बुकिंग की रफ्तार धीमी है। सीटें काफी हद तक खाली हैं। चंडीगढ़ के लिए चलने वाली उड़ान में अब तक केवल 15 से 20 सीटें ही बुक हुई हैं, जबकि किशनगढ़ के लिए इससे भी कम यात्रियों ने बुकिंग कराई है। इस कारण टिकट दरों में बढ़ोतरी नहीं हुई है।
लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ए-6552 शाम 7:10 बजे अमौसी एयरपोर्ट से उड़ान भरकर रात 8:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचती है। चंडीगढ़ से लखनऊ लौटने वाली फ्लाइट 6ए-146 सुबह 7:10 बजे रवाना होकर साढ़े आठ बजे लखनऊ पहुंचती है। इस मार्ग का किराया अभी 4710 रुपए तय किया गया है।

दूसरी ओर, लखनऊ से किशनगढ़ के लिए स्टार एयर की फ्लाइट र5-223 शाम 5:45 बजे रवाना होकर 7:05 बजे पहुंचती है। इस रूट का टिकट 3499 रुपए में उपलब्ध है। किशनगढ़ से लखनऊ लौटने वाली उड़ान र5-222 दोपहर 3:55 बजे टेकआॅफ कर शाम 5:15 बजे लखनऊ लैंड करती है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts