HomeCRIME NEWSFatehpur Murder: सोते समय सिर कूचकर पुजारी की हत्या, जांच में जुटी...

Fatehpur Murder: सोते समय सिर कूचकर पुजारी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

-

– बचाने आए युवक को भी किया घायल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।


फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा गांव में मंगलवार भोर मंदिर परिसर में दिल दहला देने वाली वारदात हुई। गांव के बाहर स्थित मंदिर में सो रहे पुजारी कृष्ण गोविंद तिवारी (62 वर्ष) की धारदार हथियार से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। आरोपी गांव का ही रहने वाला राजू पासवान है।

पुजारी की चीख सुनकर मंदिर में पहुंचे गांव के अवधेश प्रजापति (पुत्र राम आसरे) ने जब बीच-बचाव की कोशिश की तो हमलावर ने उसे भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी राजू पासवान भाग निकला।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में पड़े पुजारी और घायल युवक को देखा। पुजारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, वहीं घायल अवधेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह खुद फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया, जिसके बाद राजू पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मंदिर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। एसपी ने बताया कि वारदात की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts