HomeHealth newsलिवर के लिए बहुत जरूरी है ओमेगा-3 फैटी एसिड

लिवर के लिए बहुत जरूरी है ओमेगा-3 फैटी एसिड

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लीवर को सबसे ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। लिवर बॉडी से हानिकारक पदार्थों को डिटॉक्स करने, मेटाबॉलिज्म को रेगुलेट करने और पाचन में सहायता करने के लिए जिम्मेदार है। लेकिन लिवर को भी स्वस्थ रखने के लिए कुछ चीजों की जरूरत होती है। इन्हीं में से एक है ओमेगा-3 फैटी एसिड, जो आपके लीवर को स्वस्थ रखने और उसके बेहतरीन कामकाज के लिए जरूरी हैं।

ओमेगा-3 फैटी एसिड मछली, नट्स और कई प्लांट बेस्ड आॅयल में पाया जाता है। ओमेगा-3 लीवर के लिए पॉवरफुल एंटी-इंफ्लेमेटरी और सुरक्षात्मक लाभ पुहंचाता है। इससे न सिर्फ लिवर में होने वाली बीमारियों को कम किया जा सकता है बल्कि डैमेज हो रहे लिवर की सेहत में भी सुधार आता है। जानिए लिवर के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड क्यों जरूरी है।

ओमेगा-3 फैटी एसिड, खास तौर पर इकोसापेंटेनोइक एसिड और डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड हार्ट और दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद हैं। हालांकि ये लिवर को हेल्दी रखने में भी असरदार साबित होते हैं।

लिवर में सूजन होगी कम- क्रोनिक सूजन, नॉन-अल्कोहल फैटी लिवर और सिरोसिस जैसी लिवर से जुड़ी मुख्य बीमारियां हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रो-इंफ्लेमेटरी पदार्थों के प्रोडक्शन को कम करता है और आॅक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। फैटी लिवर में फायदेमंद- फैटी लिवर की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। खराब लाइफस्टाइल इसका बड़ा कारण है। कई रिसर्च में पता चला है कि ओमेगा-3 फैटी एसिड मेटाबॉलिज्म में सुधार लाता है। जिससे लीवर की सेल्स में जमा अतिरिक्त फैट कम होता है। इससे फैटी लीवर होने का खतरा कम होता है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts