HomeAccident NewsBulandshahr Accident News: बाइकों की टक्कर में दो की मौत, चार घायल

Bulandshahr Accident News: बाइकों की टक्कर में दो की मौत, चार घायल

-


बुलंदशहर। खुर्जा नगर क्षेत्र के जेवर मार्ग पर सौंदा हबीबपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक, तेज रफ्तार अपाचे और पल्सर बाइक की सीधी टक्कर हुई। हादसे में खुर्जा निवासी सलमान और जिला सम्भल निवासी सत्येंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायल नवी शेर नवीन, भोले और मलखान को खुर्जा के जटिया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सत्येंद्र के परिजनों को सूचना दी गई है और वे खुर्जा के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts