Homeउत्तर प्रदेशLucknowUP Weather: उत्तर प्रदेश में आज से चढ़ेगा पारा, बढ़ेगी गर्मी, तापमान...

UP Weather: उत्तर प्रदेश में आज से चढ़ेगा पारा, बढ़ेगी गर्मी, तापमान में चार-पांच डिग्री उछाल के आसार

-

– चलेंगी गर्म हवाएं।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शनिवार से तपिश भरी धूप और गर्म हवाएं अपना रंग दिखाना शुरू करेंगी। शुक्रवार को प्रयागराज, वाराणसी, सुल्तानपुर आदि जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले चार से पांच दिनों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री तक की बढ़ोतरी के संकेत हैं।

वहीं बरेली, आगरा, इटावा, फिरोजाबाद, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मेरठ, झांसी, सोनभद्र, कानपुर, अयोध्या, अलीगढ़ में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी देखने को मिली। आगरा और इटावा में तो हवाओं की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे से भी ज्यादा रिकॉर्ड की गई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में विक्षोभ के असर से शुक्रवार और शनिवार के बीच कई जिलों में तेज हवाएं और बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद अगले चार से पांच दिनों में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की उछाल आने की संभावना है।

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिजार्पुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts