Homeउत्तर प्रदेशLucknowदुश्मनों के लिये भारत में जगह नहीं: मुख्यमंत्री योगी

दुश्मनों के लिये भारत में जगह नहीं: मुख्यमंत्री योगी

-

  • महाराणा प्रताप जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान
  • तीनों सेनाओं के संयुक्त प्रयास से आतंकवादियों के मंसूबे चकनाचूर हो गए

एजेंसी, लखनऊ। भारत विजयी है और हर हाल में विजयी रहेगा। देश के दुश्मनों के लिए भारत में कोई जगह नहीं है। 22 अप्रैल 2025 की घटना को अंजाम देने वाले पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब हो चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीनों सेनाओं के संयुक्त प्रयास से आतंकवादियों के मंसूबे चकनाचूर हो गए। आतंकवादियों के जनाजे में पाकिस्तान सेना के अधिकारी व मंत्री इस बात का सुबूत है कि पाकिस्तान कैसे आतंकवाद की मदद कर रहा है?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर हुसैनगंज चौराहे पर स्थित प्रतिमा के सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण करने के दौरान शुक्रवार को बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र नायकों की भारत में जगह है, देश विरोधियों का कोई स्थान नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों की वजह से अपने वजूद को जूझेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को सेना का मनोबल बढ़ाना है, हमारा देश भारत विजयी है और विजयी रहेगा। उन्होंने पाकिस्तान की नापाक हरकतों पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान दुनिया के सामने कराह रहा है और अभी भी बेशर्मी कर रहा है।

महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने हुसैनगंज चौराहे का नाम महाराणा प्रताप चौराहा करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 1998 में जब गोरखपुर से सांसद थे तो प्रदेश में महाराणा प्रताप की तीन मूर्तियां लगाने का प्रस्ताव तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को दिया गया था। इसमें लखनऊ, गोरखपुर और प्रयागराज था। उस दौरान सांस्कृतिक विभाग द्वारा यह मूर्तियां लगाई गई थी।

महाराणा प्रताप की वीर गाथाओं के बारे में बताते हुए कहा कि आज ऐसे वीरों की बदौलत ही हम सब आजाद है। इसी तरह भारतीय सेनाओं का भी हौसला बनाए रखना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने का प्रयास होगा, लेकिन हमें केंद्र द्वारा मिलने वाले आदेशों के तहत ही काम करना है और भारतीय सेनाओं व उनके परिजनों का मनोबल बनाए रखने के लिए साथ खड़े रहना है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts