HomeAccident Newsभैंसा बुग्गी और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल

भैंसा बुग्गी और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के छुर गांव के पास भैंसा बुग्गी और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना रात 10:30 बजे की है। गांव खिरवा निवासी सलमान पुत्र इरफान और उनके साथी फुरकान पुत्र शरीफ मुल्हेड़ा गांव से लौट रहे थे। छुर गांव के पास रॉन्ग साइड से आ रही बुग्गी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बुग्गी चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायलों का आरोप है कि बुग्गी चालक ने उनकी कोई मदद नहीं की।

थाना इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts