HomeAccident NewsAligarh accident: कैंटर से टकराई पुलिस की गाड़ी, पांच की मौत

Aligarh accident: कैंटर से टकराई पुलिस की गाड़ी, पांच की मौत

-

– मरने वालों में एक दरोगा, तीन सिपाही सहित एक मुजरिम, फिरोजाबाद से बुलंदशहर जा रही थी टीम


अलीगढ़। थाना लोधा क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। फिरोजाबाद से बुलंदशहर जा रही पुलिस टीम की गाड़ी बाईपास हाईवे के चिकावटी मोड पर खड़े कैंटर से टकरा गई।

हादसे में एसआई रामसजीवन, कॉन्स्टेबल बालवीर, चालक चंद्रपाल, सिपाही रघुवीर और मुलजिम गुलशनवर की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य पुलिसकर्मी सिपाही रघुवीर और शेरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां रघुवीर की मौके पर मौत हो गई।

सीओ गभाना संजीव तोमर ने बताया कि पुलिस टीम मुजफ्फरनगर के गैंगस्टर गुलशनवर को पेशी के लिए बुलंदशहर ले जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शी दुर्गा पाल के अनुसार, वह अपने खेत में चारा काट रही थीं, जब जोरदार धमाके की आवाज सुनी। मौके पर पहुंचने पर देखा कि पुलिस की गाड़ी कैंटर में जा घुसी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी फोर्स और क्रेन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

तेज गति और झपकी से हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस वैन की गति काफी तेज थी। देर रात पुलिस टीम मुजरिम को बुलंदशहर पेशी पर लेकर निकली थी। ऐसे में अलसवेरे खाली रास्ते पर तेज गति के बीच चालक नींद की झपकी में चला गया। जिसके चलते सड़क किनारे खड़े कैंटर में पीछे से पुलिस वैन घुस गई और सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts