Homeउत्तर प्रदेशMeerutऑपरेशन सिंदूर: पाक की तबाही का शहर से लेकर देहात तक मना...

ऑपरेशन सिंदूर: पाक की तबाही का शहर से लेकर देहात तक मना जश्न

-

व्यापारी और समाजसेवी संगठनों के साथ ही मदरसों में मुस्लिम बच्चों ने मनाई खुशी, बांटी मिठाई।


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। भारतीय सेना द्वारा आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की खुशी में बुधवार को उत्तर प्रदेश ई-रिक्शा चालक वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य हापुड़ अड्डा चौराहा पहुंचे और मिठाई वितरित की। इस दौरान उन्होंने भारत माता की जय जयकार लगाते हुए राहगीरों को लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया।

 

 

उत्तर प्रदेश ई-रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गम और गुस्सा था। हर भारतीय यही चाहता था कि, आतंकियों और उनके आकाओं को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। और जब भारतीय सेना ने ईंट का जवाब पत्थर से दिया तो एकबार फिर साबित हो गया कि, हम हिंदुस्तानी अब आतंकवाद के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि, अभी पाकिस्तान को भारतीय सेना ने सिर्फ ट्रेलर दिखाया है, जबकि अभी पूरी पिक्चर बाकी है।

उन्होंने कहा कि, अगर पाकिस्तान ने फिर कायराना हमला किया तो इस बार भारतीय सेवा ऐसा सबक सिखाएगी की दुनिया के नशे से पाकिस्तान का नामोनिशान मिट जाएगा। इस दौरान ई-रिक्शा चालक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल कौशिक, जितेंद्र कुमार, विश्वनाथ राजोरा, अमित गुप्ता, हिमांशु सिंह आदि मौजूद रहें।

वहीं दूसरी ओर पहलगाम के हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा कार्यवाही पर हापुड़ रोड स्थित मदरसा जामिया मदनिया जमकर जश्न मनाया गया। मदरसे के बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के साथ ही हिंदुस्तान जिंदाबाद और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए।
इसके अलावा आबूलेन, बागपत रोड़, बुढ़ानागेट, पल्लवपुरम, कंकरखेड़ा, मवाना, परीक्षितगढ आदि में भी आॅपरेशन सिंदूर के तहत हुई कार्रवाई पर जश्न मनाया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts