HomeHealth newsमेरठ मेडिकल कालेज में मनाया गया वर्ल्ड हाईजीन डे

मेरठ मेडिकल कालेज में मनाया गया वर्ल्ड हाईजीन डे

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे के उपलक्ष्य में लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज मेरठ के परिसर में वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे का आयोजन किया गया।

वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे के कार्यक्रम को करने का लक्ष्य पूरे विश्व को हाथो की उचित सफाई को बढावा देना है जो कि प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में बालरोग विभाग, मेडिकल कालेज, मेरठ में प्रत्येक वर्ष की भॉति इस वर्ष भी वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का इस वर्ष का विषय थीम यह दस्ताने हो सकते है लेकिन हमेशा हाथो की स्वच्छता है” जिसका मतलब है कि दस्ताने जरूरी हो सकते है लेकिन हाथो की सफाई हमेशा अनिवार्य है। यह कार्यक्रम चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डाक्टर धीरज राज, चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर ज्ञानेश्वर टॉक की अध्यक्षता में डाक्टर अनुपमा वर्मा, विभागाध्यक्ष, बालरोग विभाग एवं डाक्टर अमित उपाध्याय, वरिष्ठ बालरोग विशेषज्ञ की उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम में डाक्टर अमृता एवं डाक्टर पुनित ने बताया गया कि प्रत्येक व्यक्ति को करना आवश्यक है खासकर चिकित्साल में कार्य करने वाले चिकित्सको एवं कर्मचारियों को तो अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिये और हम बच्चों के इन्फेंकशन को काफी कम कर सकते है।

चिकित्सालय की बालरोग वार्ड की नर्सिंग आफिसर रूचि गिडीयाल एवं पूजा वर्मा द्वारा हाथों की सफाई के बारे में बताया गया। जिससे समझाया गया कि ये किस प्रकार इन्फेंकशन को कम किये जाने में अत्यन्त ही सहायक है एवं किस प्रकार यह बच्चो के उपचार में कितना अनिवार्य है।

उपरोक्त कार्यक्रम में डाक्टर विकास अग्रवाल, डाक्टर नवरतन गुप्ता, डाक्टर अभिषेक सिंह, डाक्टर रवि सिंह चौहान, डाक्टर आयशा सैफी एवं डाक्टर सुरूचि व विभाग के अन्य चिकित्सको एवं स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts