Homeउत्तर प्रदेशMeerutगुरु ग्रंथ साहिब जी प्रकाश पर्व पर चार दिवसीय होंगे कार्यक्रम

गुरु ग्रंथ साहिब जी प्रकाश पर्व पर चार दिवसीय होंगे कार्यक्रम

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। बाणी गुरु, गुरु है बाणी, विच बाणी अमृत सारे, गुरबाणी कहे सेवक जन माने प्रतखय गुरु निसतारे, अनुसार गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व (पंचम गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी नें स्वर्ण मंदिर में पहली बार प्रकाश (सुशोभित) कर बाबा बुड्ढा जी को प्रथम ग्रंथी नियुक्ति किया था) निष्काम सेवक जत्थे द्वारा मेरठ की केंद्रीय सिक्ख संस्था गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा थापर नगर में चार दिवसीय कार्यक्रम आयोजित कर उत्साह पूर्वक मनाया जायेगा।

 

उपरोक्त जानकारी आज सभा अध्यक्ष स. रणजीत सिंह नंदा नें एक प्रेस मीटिंग में दी तथा शामिल होने की श्रद्धालुओं से अपील की।

 

सभा उपाध्यक्ष स. रणजीत सिंह जस्सल नें पत्रकार वार्ता में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि प्रकाश पर्व के विशेष कार्यक्रम 14 सितंबर (आज)से 17सितंबर तक आयोजन होंगे। दिनाँक 14 सितंबर को भाई लाल सिंह जी वंशज भाई मरदाना जी, दिनाँक 15 सितंबर बीबी कवल जीत कौर जी शाहबाद मरकंड, दिनाँक 16-17 सितंबर स्वर्ण मंदिर के हजूरी कीर्तनी जत्था भाई सुखवंत सिंह तथा सभा के हजूरी रागी भाई प्रीतम सिंह जी गुरबाणी के शब्द कीर्तन कि अमृत वर्षा करेंगे।

 

प्रेस मीटिंग में महासचिव स. हरप्रीत सिंह, सचिव स. जसबीर सिंह खालसा, निष्काम सेवक स. सुरिन्द्र सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष स. गुरमुख सिंह, डॉ. (स.)गुरमिन्दर सिंह, प्रचार सचिव स. अमन दीप सिंह, जसमीत सिंह चड्ढा नें सभी धर्मनिरपेक्ष श्रद्धांलुओं, गुरु नानक नाम लेवा सिक्ख संगतो से गुरु ग्रन्थ साहिब प्रकाश पर्व के कार्यक्रमो शामिल होकर गुरु साहिब के चरणों में नमन करने क़ी अपील की।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts