Homeउत्तर प्रदेशMeerutसरधना में पहली हाईटेक पुलिस चौकी तैयार

सरधना में पहली हाईटेक पुलिस चौकी तैयार

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरधना कोतवाली क्षेत्र में प्रस्तावित चार पुलिस चौकियों में से पहली चौकी दौराला रोड गंगनहर पुल पर बनकर तैयार हो गई है। शुक्रवार को एसएसपी विपिन ताडा ने इसका उद्घाटन किया।

इस हाईटेक चौकी में आॅनलाइन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अधिकारियों के सीयूजी नंबर भी चौकी पर प्रदर्शित किए गए हैं।

क्षेत्र में तीन और नई पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी। ये अटेरना पुल, भमोरी गांव और नानू में स्थापित की जाएंगी। दोपहर में इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने सहकर्मियों के साथ हवन पूजा की।

एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि इस चौकी से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। साथ ही
अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। कांवड़ यात्रा जैसे आयोजनों में यहां तैनात पुलिसकर्मी अहम भूमिका निभाएंगे।

उद्घाटन समारोह में एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ संजय कुमार जायसवाल, इंस्पेक्टर प्रताप सिंह और सरूरपुर एसओ अजय कुमार शुक्ला मौजूद रहे। क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts