HomeAccident NewsPrayagraj Accident: अनियंत्रित डंफर ने दुकानों को रौंदा, एक की मौत

Prayagraj Accident: अनियंत्रित डंफर ने दुकानों को रौंदा, एक की मौत

-

– सड़क किनारे सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ा, चालक फरार।


प्रयागराज। फूलपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक टेलर डंफर ने बड़ा हादसा कर दिया। इफको चौकी के बाबूगंज बाजार में सड़क किनारे अपने मकान के सामने सो रहे राम किशुन गुप्ता (70) को डंफर ने रौंद दिया। वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।

चश्मदीदों के अनुसार तेज रफ्तार डंफर ने वृद्ध को टक्कर मारने के बाद कई दुकानों को नुकसान पहुंचाया। वाहन अंत में बिजली के पोल से टकरा गया। एक दुकान में सो रहा युवक बाल-बाल बच गया। हादसे से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इफको चौकी प्रभारी नवनीत प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने हादसे पर रोष जताया है। उनका कहना है कि बाबूगंज क्षेत्र में भारी वाहनों की गति पर कोई नियंत्रण नहीं है। इस वजह से ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts