spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, December 26, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमेरठ में दिनदहाड़े छात्र की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

मेरठ में दिनदहाड़े छात्र की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। गुरुवार सुबह दिनदहाड़े छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला सरधना के भामौरी गांव का है। गांव में रहने वाला मोहित (25) सुबह दोस्त अजय के साथ बाइक से खेत जा रहा था। वहीं रास्ते में पहले से घात लगाकर 3 लोग खड़े थे। तीनों ने जब अजय, मोहित को बाइक पर आता देखा तो मोहित पर गोली चला दी। गोली सटाकर सीधे मोहित को मारी और भाग गए। सीने पर गोली लगने से मोहित मौके पर ही गिर गया। खून बहने लगा। आनन-फानन उसके दोस्त ने तुरंत पुलिस और घरवालों को सूचना दी। मोहित को लेकर एसडीएस ग्लोबल अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

 

आपको बता दे मृतक मोहित मेरठ कॉलेज में एलएलबी फाइनल ईयर का स्टूडेंट था। परिवार का इकलौता बेटा था। साथी अजय ने बताया कि वो मोहित के साथ बाइक पर खेत जा रहे थे। तभी सामने खड़े तीन लोगों ने मोहित को गोली मार दी और तीनों फरार हो गए।

 

पुलिस भामौरी गांव में उन तीनों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। हालांकि अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। मृतक के पिता अनिल ने बताया कि बुधवार रात को मोहित का गांव के कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। झगड़ा रास्ते में खड़े ट्रैक्टर को हटाने को लेकर हुआ था। लेकिन, ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया। वहीं रात 7 बजे हुए झगड़े के बाद सुबह युवक को गोली मार दी गई।

 

इस पूरे मामले में सरधना सीओ शिवप्रताप का कहना है कि युवक को गोली मारी गई है। युवक की मौत हो चुकी है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, कुछ लोगों के नाम परिजनों ने बताए हैं। जिन पर शक जताया है, उनको पकड़ने के लिए गांव में दबिश दी जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts