Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: परशुराम जंयती पर घोषित हो सार्वजनिक अवकाश, ब्राह्मण समाज ने उठाई...

मेरठ: परशुराम जंयती पर घोषित हो सार्वजनिक अवकाश, ब्राह्मण समाज ने उठाई मांग

-

  •  आयोग के गठन की मांग को भी प्रमुखता बताया

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। केंद्र और राज्य सरकार से राष्ट्रीय ब्राह्मण आयोग का गठन करने एवं परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने को लेकर सोमवार को युवा ब्राह्मण समाज संगठन के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि आने वाली 30 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती है। यह दिन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि ब्राह्मण समाज के गौरव, आत्मबल और ऐतिहासिक योगदान का प्रतीक भी है। इसके बावजूद आज की स्थिति यह है कि, केन्द्र और राज्य सरकारें ब्राह्मण समाज के योगदान को नजरअंदाज कर रही है।

उन्होंने कहा कि, यह अत्यंत पीड़ादायक है कि, परशुराम जयंती जैसा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पर्व आज भी सरकारी अवकाश की सूची में शामिल नहीं हैं। जबकि अन्य समुदायों के पर्वो को सम्मानपूर्वक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। ब्राह्मण समाज को यह सम्मान नहीं दिया जाता है। साथ ही, वर्षों से यह मांग उठती रही है कि, देश की आबादी ने 16 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले ब्राह्मण समाज की सामाजिक व आर्थिक स्थिति का अध्ययन कर एक राष्ट्रीय ब्राह्मण आयोग का गठन किया जाए।

 

 

इस दौरान संगठन के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, महामंत्री डा. मनोज शर्मा, राजीव नरहरी, जितेंद्र गौतम, गिरिश चन्द्र पाराशर, अजय शर्मा, सौरभ शर्मा, शैलेन्द भारद्वाज, पुनीत शर्मा, सौरभ दिवाकर शर्मा, राजू शर्मा, मनीश शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, एके पचौरी, विकास शर्मा, संजीव शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, राजेश शर्मा, संजय शर्मा आदि रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts