Homeउत्तर प्रदेशMeerutआतंकवादियों को इस बार मुंहतोड़ जवाब दे सरकार

आतंकवादियों को इस बार मुंहतोड़ जवाब दे सरकार

-

– यज्ञ कर श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट ने की मृतकों की शांति के लिए प्रार्थना


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए हिंदुओं की आत्मा की शांति के लिए सोमवार को कैंट स्थित काली पलटन मंदिर में श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट द्वारा यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने यज्ञ में आहुतियां देते हुए भारत सरकार से आतंकियों और उनके आकाओं को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की।

श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने यज्ञ के दौरान बताया कि, एक तरफ जहां भारतीय सेना के जवान जम्मू-कश्मीर की घाटियों में सर्च आपरेशन चलाकर आतंकियों को तलाश कर रहे हैं तो वहीं, भारत देश में रहने वाले प्रत्येक हिंदूस्तानी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर भारत सरकार कब और कैसे आतंकियों और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि, पिछले काफी सालों से हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर की घाटियों में आतंकवाद का नफरत फैलाने का काम कर रहा है और हर बार अपने आपको बेकसूर बताता है। उन्होंने कहा कि, हर बार आतंकवाद फैलाने वाले पाकिस्तान ने इस बार मासूम और निहत्थे हिंदूस्तानियों का कत्लेआम कर यह साबित कर दिया कि, वह किसी भी हद तक जा सकता है। इसलिए हर भारतीय के मन में आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है और हर भारतीय यही चाहता है कि, इस बार पाकिस्तान और आतंकवाद को ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया जाए, जिसे दुश्मन देश सालों तक याद रखे।

 

 

इस दौरान ज्ञानेंद्र अग्रवाल, विनीत अग्रवाल शारदा, गिरीश बंसल, संजीव गुप्ता, संगीता पंडित, सरदार दलजीत सिंह, आदि मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts