Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशवन विभाग के डंपिंग ग्राउंड में लगी भीषण आग

वन विभाग के डंपिंग ग्राउंड में लगी भीषण आग

-

– बुझाने के लिए पहुंचीं दमकल की कई गाड़ियां, सुबह भी उठता रहा धुंआ।


आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के मंडलायुक्त कार्यालय के समीप वन विभाग द्वारा डंपिंग यार्ड बनाया गया है। बुधवार की रात में अज्ञात कारणों से डंपिंग यार्ड में आग लग गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन, आग इतनी भयानक थी कि सुबह तक भी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका।

वन विभाग द्वारा पेड़ों की कटाई करने के बाद उन्हें कमिश्नर आॅफिस के पास अपने यार्ड में रखा जाता है। फिर उसकी नीलामी की जाती है। बुधवार की शाम लगभग सात बजे अज्ञात कारणों से उसमें आग लग गई।

घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को देने के साथ ही लोग आग पर काबू पाने में जुट गए। लेकिन, आग इतनी भयानक थी कि लोग उस पर काबू नहीं पा सके। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू में कामयाब नहीं हो सकीं। इसके बाद कई और गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने में जुटी। इसके बाद सुबह तक आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन बीच-बीच में धुंआ उठता नजर आया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts