Homeउत्तर प्रदेशBijnorबिजनौर: भावना मर्डर केस में नया खुलासा, दो और आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर: भावना मर्डर केस में नया खुलासा, दो और आरोपी गिरफ्तार

-

  • मुख्य आरोपी शिवांग ने शादाब से खरीदा था तमंचा, पिता समेत दो गिरफ्तार
  • पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बिजनौर। बीएड छात्रा भावना विश्वकर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के पिता सुशील त्यागी और तमंचा बेचने वाले शादाब कादरी को हिरासत में लिया है।

घटना 20 अप्रैल 2025 की है। कोतवाली देहात के गांव करौंदा चौधर में शिवांग त्यागी ने प्रेम प्रसंग के चलते भावना विश्वकर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। भावना की शादी 1 मई को होनी थी। हत्या के बाद शिवांग ने खुद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया था।

मृतका के पिता वेद प्रकाश शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें शिवांग त्यागी, उसके पिता सुशील त्यागी, मां शैली त्यागी और नितिन त्यागी के खिलाफ षड्यंत्र रचकर हत्या करने का आरोप लगाया गया था।

जांच में सामने आया कि शिवांग ने हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया तमंचा बेगमपुर शादी के रहने वाले शादाब कादरी से खरीदा था। पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी शिवांग को जेल भेज चुकी है। अब सुशील त्यागी और शादाब कादरी की गिरफ्तारी के साथ मामले में तीन आरोपी हिरासत में हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts