HomeAgra Newsवाह ताज... अमेरिकी उप राष्ट्रपति ने पत्नी और बच्चों के साथ खिंचाए...

वाह ताज… अमेरिकी उप राष्ट्रपति ने पत्नी और बच्चों के साथ खिंचाए फोटो

-

  • ताजमहल खूबसूरती पर फिदा हुए अमेरिकी उप राष्ट्रपति,

आगरा। अमेरिकी उप राष्ट्रपति परिवार संग ताजमहल पहुंचे। पत्नी और बच्चों के साथ फोटो खिंचाए। अमेरिकी उप राष्ट्रपति ताज का दीदार करने के लिए परिवार के साथ आगरा पहुंचे। यहां खेरिया हवाई अड्डे पर सीएम योगी ने उनका स्वागत किया।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पत्नी ऊषा और बच्चों के साथ आगरा पहुंच गए। खेरिया हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। खेरिया से ताजमहल तक उपराष्ट्रपति के रूट पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे।

 

अमेरिकी उप राष्ट्रपति परिवार संग पहुंचे आगरा, सीएम योगी ने बुके देकर किया स्वागत

 

सांस्कृतिक आयोजनों के लिए मंच भी सजाए गए थे। मगर, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शोक में सांस्कृतिक आयोजन नहीं किए गए। उपराष्ट्रपति का काफिला जब एयरपोर्ट से निकला, तो बच्चों ने भारत और अमेरिका के झंडे दिखाकर अभिवादन किया। फतेहाबाद रोड स्थित सेल्फी पॉइंट से होकर उपराष्ट्रपति ताजमहल का दीदार करने पहुंच गए हैं।

पहली बार भारत यात्रा पर आए अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस को राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है। इसलिए मुख्यमंत्री योगी ने स्वयं एयरपोर्ट पर उनका स्वागत व सत्कार किया। बता दें अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने तीन दिन से आगरा में डेरा डाला हुआ है। एयरपोर्ट से शिल्पग्राम होते हुए ताजमहल तक करीब 12 किमी. सड़क पर कड़ी सुरक्षा रखी गई है।

जिस रूट से उप राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा वहां जीरो ट्रैफिक किया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मंगलवार रात तक तैयारियों में जुटे रहे। अधिकारियों ने तैयारियों का रिहर्सल भी किया। जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार बुधवार को सभी स्कूल बंद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts