HomeDelhi Newsदिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरी, छह लोगों की मौत

दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरी, छह लोगों की मौत

-

28 लोग मलबे में फंसे, आपरेशन जारी।


एजेंसी, नई दिल्ली: दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में देर रात चार मंजिला इमारत ढह गई, जिसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इमारत ढहने से छह लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 28 लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। इस बिल्डिंग मे कई परिवार रहते थे। एनडीआरएफ और दिल्ली फायर सर्विस की टीम लगातार 6 घंटे से रेस्क्यू आॅपरेशन मे जुटी हुई है। ।

मोहसिन शहीदी ने बताया कि अभी स्थानीय लोगों से हमें सूचना मिली है कि करीब 12 लोग फंसे हैं, जिसमें से 3 बच्चे हैं। दिल्ली फायर सर्विस सहित अन्य एजेंसी लगी हुई है। संकरी जगह होने के कारण भारी मशीनों को आने जाने में बाधा हो रही है। एनडीआरएफ की 2 टीम तैनात है। वहीं, दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष और मुस्तफाबाद के विधायक मोहन सिंह बिष्ट घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

मुस्तफाबाद इलाके में बिल्डिंग गिरने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें देखा जा रहा है कि आधी रात को बिल्डिंग तास के पत्तों की तरह ढह गई। इमारत गिरने से धुंआ-धुंआ सा हो गया। जब बिल्डिंग गिरी उस समय रात के दो बजकर 39 मिनट हो रहे थे। बताया जा रहाहै कि इमारत ढहने के समय इसके अंदर 20 से अधिक लोग थे, जिनमें से 10 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। इनमे से छह लोगों को मृत घोषित किया गया है। बाकी लोगों का इलाज चल रहा है। मलबे में फंसे अन्य लोगों को बाहर निकालने के लिए के रेस्क्यू अभियान चल रहा है। जो इमारत गिरी है वह चार मंजिला एल आकार की थी। मृतकों में से एक के रिश्तेदार शहजाद अहमद ने बताया कि इमारत रात करीब 2.30 से 3 बजे गिरी। यह चार मंजिला इमारत थी। मेरे दो भतीजे मर गए हैं। मेरी बहन, बहनोई और भतीजी भी घायल हैं। वे जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts