Homepolitics newsसपा गीदड़, योगी आदित्यनाथ बब्बर शेर हैं: केतकी सिंह

सपा गीदड़, योगी आदित्यनाथ बब्बर शेर हैं: केतकी सिंह

-

– बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने मुस्लिम बयान का समर्थन किया।


एजेंसी, मऊ। बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बब्बर शेर बताया है। उन्होंने मुसलमानों को लेकर दिए बयान का एक बार फिर से समर्थन किया है। विधायक ने कहा है कि जब से बब्बर शेर ने प्रदेश चलाना शुरू किया है तब से इधर गीदड़ के रूप में रंगे सियार घूम रहे थे, ये सब अपना बिल पकड़ लिए हैं। इनके लिए अब बस एक ही जगह बची है वो है ऊपर लोग और जेल लोक।

विधायक ने मुख्यमंत्री की तारीख करते हुए कहा कि सीएम योगी का डिमांड केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है, विदेशों में भी है। इस प्रदेश में अभी भी कुछ मनबढ़ लोग बच गए हैं। इतनी सफाई करने के बाद आप लोग देखते हो की बोर्ड लगाकर चलते होंगे कि मुझे बचा लीजिए। गीदड़ वह लोग हैं जो लोग इस प्रदेश को लूटने का मंशा रखते हैं। समाजवादी पार्टी के लोग ऐसे हैं जो पर्दे के पीछे से छिपकर प्रदेश और इस देश की जनता को एकता और अखंडता को बांटने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव क्या आने वाली कई पुस्तों को भी इस कानून को (वक्फ संशोधन कानून) मानना पड़ेगा। यह प्रदेश, देश किसी के बाप का नहीं है। सरकार जानती है कि कानून का पालन कैसे करवाना है।

केतकी सिंह ने कहा कि मैंने कहा कि मैं अब्दुल कलाम के साथ बैठ सकती हूं, मोहम्मद शमी के साथ बैठ सकती हूं लेकिन मैं ऐसे लोगों के साथ नहीं बैठ सकती जो बरसात कही और हो रही हो और छाता कहीं और लेकर बैठा हो।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts