Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशBareilly News: दामाद ने ससुराल में लगाई आग, तीन बाइक जली, पुलिस...

Bareilly News: दामाद ने ससुराल में लगाई आग, तीन बाइक जली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

-

– ससुराल वालों को जिंदा जलाने की थी साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार


बरेली। एक हाई प्रोफाइल हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दामाद ने अपने ससुराल में जाकर आग लगा दी। आग में जलकर 3 बाइक राख हो गई। जबकि ससुराल वाले बाल-बाल बच गए। वही पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ससुराल पक्ष की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद आरोपी दामाद अब सलाखों के पीछे पहुंचा गया है।

दरअसल 15 अप्रैल को गौरव सक्सेना पुत्र वीरेन्द्र सक्सेना 584 इ नई बस्ती ब्रह्पुरा ने एक प्रेमनगर थाने में अपने बहनोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बहनोई ने उनके घर पर आकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिसमें पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। घर में खड़ी तीन बाइक जलकर राख हो गई।

गौरव सक्सेना ने आरोप लगाया कि उनके बहनोई राजीव गौड़ पुत्र ब्रज किशोर निवासी 33 सनराईज एन्कलेव थाना बारादरी ने उनके घर पर सभी को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया। राजीव गौड़ ने पेट्रोल डालकर घर में आग लगा दी। जिसमें घर में खड़ी 3 बाइक जलकर राख हो गई। वही ये सारी घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीओ सिटी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि प्रेमनगर थाने में धारा 109/324(5)/326 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि मेरा मेरी पत्नी और ससुराल वालों से विवाद रहता है। जिस वजह से मैने सबको जान से मारने की नियत से आग लगा दी थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts