HomeAccident NewsKannauj Accident: भाई-बहन को बस ने टक्कर मारी, दोनों गंभीर

Kannauj Accident: भाई-बहन को बस ने टक्कर मारी, दोनों गंभीर

-

– स्कूल जाते समय हादसा, बस के नीचे फंसी रही साइकिल


कन्नौज। स्कूल जाते वक्त साइकिल सवार भाई-बहन को एक निजी बस ने कुचल दिया। जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर किया गया।
मामला तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बेहरिन गांव के पास का है। यहां सियापुरवा गांव निवासी छविनाथ की 17 वर्षीय बेटी आकांशा और 13 वर्षीय बेटा हिंमाशु एक ही साइकिल पर सवार होकर गुरुवार सुबह स्कूल जा रहे थे।

वह लोग जैसे ही बेहरिन गांव में आईटीआई कॉलेज के सामने पहुंचे, तभी उधर से आ ही एक निजी बस ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाई-बहन उछलकर दूर जा गिरे। जबकि उनकी साइकिल बस के नीचे फंस कर घिसटती चली गई।

हादसा देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में घायल भाई-बहन को तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां हालत गम्भीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया।

उधर बस लेकर ड्राइवर ने भागने का प्रयास किया, लेकिन साइकिल नीचे फंसी होने के कारण रोड पर रगड़ते हुए आवाज कर रही थी। पकड़े जाने के डर से कुछ दूर बाद बस खड़ी कर के ड्राइवर भाग गया। बस के नीचे साइकिल फंसी देखकर हादसे का अनुमान लगाते हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts