HomeCRIME NEWSमहिला का शव बोरे में बंद करके गंगनहर में फेंका

महिला का शव बोरे में बंद करके गंगनहर में फेंका

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के गांव कालंद में स्थित रजबहे में बोरे में बंद एक महिला का शव मिला है। महिला को ढूंढते हुए मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसके बाद सिखेड़ा पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने साथ ले गई।

जानकारी के अनुसार सोमवार को गांव कालंद में स्थित रजवाहे में महिला के शव की तलाश में सिखेड़ा पुलिस पहुंची थी। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि गांव कालंद के रजबहे में पुलिस को बोरे में बंद महिला का शव मिला।

महिला की शिनाख्त सिखेड़ा निवासी सरोज देवी के रूप में हुई है। सिखेड़ा पुलिस ने आरोपियों के द्वारा महिला के शव को सीसीटीवी में गंगनहर में फेंकते हुए देखा था। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर ठिकाने लगाने की नियत से फेंका होगा। जिसके चलते शव बहकर रजबहे में आ गया है।

इसके बाद सिखेड़ा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अपने साथ ले गई है। महिला की हत्या का मुकदमा सिखेड़ा थाना में दर्ज है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts