Thursday, April 17, 2025
HomeAgra NewsAgra News: जामा मस्जिद में मिला बैग में रखा जानवर का सिर,...

Agra News: जामा मस्जिद में मिला बैग में रखा जानवर का सिर, भारी फोर्स तैनात

– मुस्लिमों में आक्रोश, रात 11 बजे बैग रखता युवक सीसीटीवी में कैद


आगरा। जुमे की नमाज से पहले शाही जामा मस्जिद में बैग में जानवर का सिर रखा मिला। शुक्रवार सुबह जब लोग नमाज के लिए पहुंचे तो बैग पर नजर पड़ी। जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद में पहुंच गए। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बैग मस्जिद के हाल के एक कोने में रखा था। पुलिस ने वहां से बैग हटा दिया। आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे। सीसीटीवी में बैग रखते हुए एक युवक दिखा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मौके पर तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद कुरैशी ने बताया कि सुबह 6 बजे मेरे पास मस्जिद के इमाम का फोन आया। उन्होंने मुझे पूरी घटना बताई। मैं वहां गया और देखा कि मस्जिद परिसर में एक बैग में जानवर का सिर रखा हुआ था। मैंने पुलिस को फोन किया।

इस घटना से मुसलमानों में रोष है। आज जुमे की नमाज के बाद सब इकट्‌ठा होंगे। हम लोग वक्फ बिल का विरोध नहीं कर रहे हैं। मुसलमान अब समझदार हो गए हैं। यह घटना जानबूझकर की गई है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति इसलिए पैदा की गई है, ताकि मुसलमान पैनिक हो। कानून हाथ में ले। यह सोची समझी साजिश है। आज तक आगरा में ऐसा नहीं हुआ है। हम चाहते हैं कि आरोपी जल्द से जल्द पकड़ा जाए और जेल भेजा जाए।

जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के उपाध्यक्ष मो. शरीफ कुरैशी ने कहा कि मैं आज सुबह मेरठ से लौट रहा था। मुझे जानकारी हुई। मैं घर न जाकर सीधे यहां आया। यहां पर बैग में जानवर का सिर रखा था, जिसे पुलिस को सौंप दिया। फिर परिसर की धुलवाई कराई। जिसने भी यह घटना की है कि उसने आगरा शहर में आग लगाने का काम किया है। मुसलमान सब्र से काम ले रहा है। घटना करने वाले मुसलमानों के सब्र का तोड़ने का काम कर रहे हैं। जो भी है वह बख्शा नहीं जाएगा।
मेरी प्रशासन से मांग है कि आरोपी को जल्द से जल्द अरेस्ट कर जेल भेजा जाए। अगर आरोपी अरेस्ट नहीं हुआ तो मुसलमान आंदोलन करेंगे। हालांकि मुझे पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वसन दिया है।

रात में 11 से 12 बजे के बीच रखा गया बैग

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी में बैग रखते हुए युवक कैद हुआ। युवक मुंह में रुमाल बांधे था। चश्मा भी लगाए था। वह गुरुवार रात करीब 11 से 12 के बीच यह बैग रखकर गया है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि जानवर के सिर को जांच के लिए भेजा गया है। एक युवक कैमरे में बैग को रखते हुए कैद हुआ है। उसकी उम्र करीब 40 साल है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस फोर्स तैनात

जुमे की नमाज को देखते हुए पीएसी और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। आसपास के थानों से फोर्स बुलाई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

ताजा खबर

Recent Comments