HomeCRIME NEWSमेरठ ब्रेकिंग: पार्षद ने निगम डिपो पर पहुंचकर चलाई ताबड़तोड़ गोली, ड्राइवर...

मेरठ ब्रेकिंग: पार्षद ने निगम डिपो पर पहुंचकर चलाई ताबड़तोड़ गोली, ड्राइवर के पैर में लगी, पार्षद की जमकर पिटाई

-

  • कूड़ा उठाने को लेकर हुए विवाद में पार्षद ने निगम डिपो पर पहुंचकर चलाई ताबड़तोड़ गोली,
  • ड्राइवर के पैर में लगी, पार्षद की जमकर पिटाई।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। वार्ड 18 में कूड़ा उठाने को लेकर ड्राइवर से हुए पार्षद के विवाद ने तब उग्र रूप ले लिया जब वार्ड 18 का पार्षद पिस्टल लेकर अपने साथियों के साथ सूरजकुंड स्थित निगम के डिपो पहुंच गया। वहां उसका डियो के इंचार्ज से विवाद हो गया जिसके बाद पार्षद ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस दौरान एक गोली लावड़ के रहने वाले नगर निगम के ड्राइवर के पैर में लग गई जिसके बाद पार्षद को घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई की गई। इस दौरान ड्राइवरों ने रोड जाम कर दिया।

 

सूचना मिलने के बाद सीओ सिविल लाइन भारी पुलिस बल के साथ डिपो पहुंच गए। उन्होंने घायल ड्राइवर को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल भेज दिया। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे उन्होंने मामले की जांच कर कार्यवाही की बात कही है।

रविंद्र वार्ड 18 से पार्षद है रविंद्र का बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:00 बजे कूड़ा उठाने को लेकर नगर निगम के ड्राइवर से विवाद हो गया था। करीब 12:00 के आसपास रविंद्र अपना पिस्तौल और अपने साथियों के साथ नगर निगम डिपो पहुंचा, जहां उसकी इंचार्ज राजेश से कहासुनी हो गई। इसी दौरान रविंद्र ने वहां ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।

 

 

आसपास के लोगों का कहना है कि करीब 6 से 7 राउंड गोलियां चली है। एक गोली लावड़ के रहने वाले नगर निगम के ड्राइवर अविनाश के पैर में जा लगी। जिसके बाद ड्राइवरों ने पार्षद को घेर लिया उसकी जमकर पिटाई की गई। इस दौरान उसका पिस्टल भी सड़क पर गिर पड़ा। पिटाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

मामले की जानकारी मिलने पर सीओ सिविल लाइन भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल ड्राइवर और पार्षद को इलाज के लिए भेज दिया।

 

मामले की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने मामले की जांच कर मामले में सख्त कार्यवाही की बात कही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts