Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: श्री बालाजी मंदिर में हुआ श्री कृष्ण छठी महोत्सव का आयोजन

मेरठ: श्री बालाजी मंदिर में हुआ श्री कृष्ण छठी महोत्सव का आयोजन

-

  • नौचंदी, राजेंद्र नगर, कैलाश पूरी, प्रीत विहार, पूर्वी कल्याण नगर क्षेत्रवासियों को हुआ प्रसाद वितरण,
  • श्री कृष्ण छठी महोत्सव पर किया गया गौ पूजन।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। आज नौचंदी स्थित श्री बालाजी मंदिर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी से छठे दिन श्री कृष्णा छठी महोत्सव का आयोजन किया गया।

 

सर्वप्रथम मंदिर के संस्थापक पूज्य गुरुदेव पंडित नरेंद्र स्वामी महाराज द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंदिर के महंत आचार्य मनीष स्वामी द्वारा कढ़ी चावल का भोग प्रसाद भगवान को अर्पित किया गया।

 

आचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी से ठीक 6 दिन बाद भगवान का छठी उत्सव मनाया जाता है। जन्माष्टमी के छठे दिन कृष्ण भक्त लड्डू गोपाल की छठी मनाते हैं। उनकी विधि-विधान से पूजा करते हैं। मान्यताओं के अनुसार जो भक्त कृष्ण जी की छठी विधि-विधान से मनाता है और उनकी नियमित पूजा करता है। ऐसे भक्तों पर कान्हा हमेशा मेहरबान रहते हैं और दुख-संकट से रक्षा करते हैं। जो भी भक्त छठी उत्सव को अपनी श्रद्धा भाव से करते हैं भगवान उनकी सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं।

छठी महोत्सव में श्रीज्ञानेश्वर शर्मा, नरेंद्र अग्रवाल, राकेश सैनी, सतीश शर्मा, बाल किशोर शर्मा, योगेंद्र ,लक्ष्मी उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts