Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में शराब कारोबारी के घर पर पुलिस की छापेमारी, 10 लाख...

मेरठ में शराब कारोबारी के घर पर पुलिस की छापेमारी, 10 लाख रुपए से ज्यादा कीमत की ब्रांडेड शराब और बीयर बरामद

-

  • तीन मकान में स्टॉक कर रखी गई 10 लाख से ज्यादा ब्रांडेड शराब और बीयर बरामद।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र में देर रात शराब कारोबारी के घर पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए लाखों रुपए कीमत की ब्रांडेड शराब और बियर बरामद की है। शराब कारोबारी ने शराब तीन मकानों में स्टॉक करके रखी थी। बरामद की गई शराब की कीमत 10 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने शराब कारोबारी मनीष जायसवाल को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मनीष से पूछताछ करने में जुट गई है।

 

 

आबूलेन स्थित फव्वारा चौक के रहने वाले शराब कारोबारी मनीष जसवाल के तीन मकान पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए अवैध रूप से रखी गई 10 लाख रुपए से ज्यादा कीमत की ब्रांडेड शराब और बीयर बरामद की है।

सोमवार देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शराब के ठेकों की अवधि समाप्त होने वाली है और 31 अप्रैल को ठेकों का आवंटन होना है उसके बाद भी शराब कारोबारी मनीष जायसवाल ने अपने तीन घरों में अवैध रूप से लाखों रुपए की ब्रांडेड शराब और बियर स्टॉक की हुई है। सूचना मिलते ही सीओ सदर देहात संतोष कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मनीष जायसवाल के घर पहुंचे उन्होंने छापेमारी करते हुए उनके घर से शराब का स्टॉक बरामद कर लिया।

 

 

पुलिस को मनीष जयसवाल के घर से रेड रेबल, ब्लेक डॉग,100 पाइपर्स,VAT 69 जैसे महंगे ब्रांड की शराब मिली है।

पुलिस के अनुसार, शराब कारोबारी मनीष जायसवाल के 7 शराब और बियर के ठेके हैं। 31 मार्च के बाद नई शराब की दुकानो के आवंटन होने है। आवंटन से पहले मनीष ने अवैध तरीके से ब्रांडेड शराब और बियर स्टॉक की हुई थी। पुलिस ने मनीष जसवाल को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts