HomeAccident Newsट्रैक्टर कुएं में गिरा,छह मजदूरों की मौत

ट्रैक्टर कुएं में गिरा,छह मजदूरों की मौत

-


एजेंसी, मुंबई। नांदेड़ जिले में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां खेतिहर मजदूरों को ले जा रहे एक ट्रैक्टर के कुएं में गिरने से छह लोगों के डूबने की आशंका है। नांदेड़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े 7 बजे अलेगांव गांव में हुई। ट्रैक्टर पर कम से कम 10 लोग सवार थे और वे हल्दी की फसल काटने के लिए खेत जा रहे थे, तभी वाहन कुएं में गिर गया। बारिश के कारण इलाके में फिसलन थी।

जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर पर सवार होकर महिला मजदूर हल्दी की कटाई के लिए खेत की तरफ जा रही थीं। रास्ते में कुआं था, इसका अंदाजा ड्राइवर को नहीं था परिणामस्वरूप ट्रैक्टर सीधे कुएं में जा गिरा। जैसे ही ट्रैक्टर कुएं में गिरा, वहां चीख-पुकार मच गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो से तीन लोग समय रहते ट्रैक्टर से कूदने में सफल रहे जबकि छह मजदूरों के डूबने की आशंका है। उन्होंने बताया, “बचाव कार्य जारी है और अभी तक कोई शव बरामद नहीं हुआ है, साथ ही ट्रैक्टर का भी पता नहीं चल सका है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts