Homemausamसुबह से बढ़ने लगा गर्मी का सितम, पारा नहीं हुआ 37 से...

सुबह से बढ़ने लगा गर्मी का सितम, पारा नहीं हुआ 37 से कम

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहर समेत आसपास के जिलों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को मेरठ में दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री को पार कर गया। जिसके चलते एकबार फिर शहरवासियों को गर्मी का अहसास होने लगा। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, अप्रैल महीने के शुरूआत में ही इतना तापमान ठीक नहीं है। जिस तरह से तापमान बढ़ रहा है, उसको देखते हुए इस बार गर्मी खूब रुलाएगी।

मेरठ में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधितम आद्रता 37 और न्यूनतम 15 दर्ज की गई। हवा की रफ्तार 4 किमी प्रति घंटा रही। सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक जिस तरह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, उससे साफ है कि इस बार भीषण गर्मी पड़ेगी। दिन में हवा गर्म चलने से रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।। जिससे गर्मी का प्रकोप बढ़ता जाएगा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी तेजी से बढ़ता तापमान मौसम के अनुकूल नहीं है। इसके चलते इस सीजन में गर्मी ज्यादा असर दिखाएगी। अप्रैल की शुरूआत के साथ गर्मी का शिकंजा कसने लगा है। गुरुवार को मेरठ में दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार चल गया। रात में भी तापमान बढ़ोतरी हुई है। वहीं, तापमान में बढ़ोतरी का यह क्रम नौ अप्रैल तक जारी रहने के आसार हैं और जल्द ही 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। नौ-दस अप्रैल को कुछ हिस्सों में प्री-मानसूनी गतिविधियों के दस्तक देने की उम्मीद है। इससे तेजी से बढ़ते तापमान पर ब्रेक लग सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 37.5 एवं 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बुधवार के सापेक्ष दिन में 2.3 एवं रात में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इससे दिन का तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड हुआ जबकि रात का 2.6 डिग्री सेल्सियस कम। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी के आसार हैं। जल्द ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी का क्रम शुरू होगा और यह सामान्य से अधिक हो सकता है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts