HomeAccident NewsAligarh accident: अज्ञात वाहन से टकराई कार, मची चीख पुकार, तीन की...

Aligarh accident: अज्ञात वाहन से टकराई कार, मची चीख पुकार, तीन की मौत

-

– गोवर्धन से भंडारा कर लौट रहे बंदायु के पांच लोग, दो की हालत गंभीर।


अलीगढ़। गोवर्धन से भंडारा कर पांच लोग कार में सवार होकर लौट रहे थे। अज्ञात वाहन ने स्विफ्ट में टक्कर मार दी। टक्कर से बदायूं के तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

26 मार्च की मध्य रात्रि इगलास कोतवाली क्षेत्र में मथुरा रोड पर भीषण हादसा हुआ। मोनिया रजबहा के निकट स्विफ्ट कार में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गाड़ी में सवार जनपद बदायूं के गढ़ में चौराहा बिसौली निवासी पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनमें से तीन की उपचार के दौरान मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हैं।

जनपद बदायूं के गढ़ में चौराहा बिसौली निवासी 52 वर्षीय शशिकांत पुत्र उमेश चंद्र, 40 वर्षीय अंशुल पुत्र दिनेश चंद्र, 50 वर्षीय मोहित राज पुत्र हरभवन राज, 40 वर्षीय सचिन पुत्र देवकीनंदन, 44 वर्षीय विकास पुत्र अशोक कुमार 26 मार्च की रात्रि गोवर्धन से भंडारा करके लौट रहे थे। इनके साथ एक बस में अन्य साथी व परिजन भी थे। इगलास कोतवाली क्षेत्र में मथुरा-अलीगढ़ मार्ग पर अज्ञात वाहन ने स्विफ्ट कार में टक्कर मार दी। हादसे में पांच कार सवार गंभीर रुप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शशिकांत को हाथरस के बागला अस्पताल में भर्ती कराया। चार घायलों को इगलास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद यहां से सभी को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज रेफर किया गया। वहां डाक्टर ने सचिन, विकास व मोहित राज को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल नरेंद्र यादव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए भिजवाया गया था। जिसके बाद यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया गया। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts