Homeउत्तर प्रदेशMuzaffarnagar'औरंगजेब ने तलवारों के दम पर धर्मांतरण कराए'': कपिल देव

‘औरंगजेब ने तलवारों के दम पर धर्मांतरण कराए”: कपिल देव

-

– राज्य मंत्री ने कहा कि यह छत्रपति शिवाजी की भूमि, देश जाग चुका है।


मुजफ्फरनगर। मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को लेकर चल रहा विवाद अब महाराष्ट्र के नागपुर से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर तक पहुंच गया है। मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने औरंगजेब पर निशाना साधते हुए कहा कि औरंगजेब ने कब्जे करवाए, महिलाओं की अस्मत लूटी, औरंगजेब ने तलवारों के दम पर धर्मांतरण कराए।

अग्रवाल ने अपने बयान में छत्रपति शिवाजी का जिक्र कर हिंदू भावनाओं को जोड़ने की कोशिश की, जिससे यह साफ है कि यह मुद्दा अब धार्मिक और सांस्कृतिक पहलू के साथ-साथ राजनीतिक रंग भी ले चुका है।

औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद की शुरूआत महाराष्ट्र के नागपुर से हुई थी, जहां कुछ संगठनों ने उनकी कब्र को हटाने या तोड़ने की मांग उठाई। यह मांग जल्द ही हिंसक प्रदर्शनों में तब्दील हो गई और इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस को स्थिति संभालने के लिए कड़े इंतजाम करने पड़े। नागपुर में हुए इस बवाल के बाद यह मुद्दा देश के अन्य हिस्सों में भी चर्चा का विषय बन गया। अब मुजफ्फरनगर में कपिल देव अग्रवाल के बयान ने इस आग में घी डालने का काम किया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts