Homeउत्तर प्रदेशMeerutजानिए, काले अंगूर की शिकंजी के फायदे

जानिए, काले अंगूर की शिकंजी के फायदे

-

  • काले अंगूर की शिकंजी गर्मी में कर देगी तरोताजा

शारदा रिपोर्टर मेरठ। इन दिनों काले अंगूर का सीजन है। हरे और काले अंगूर खाने में जितने टेस्टी लगते हैं शरीर के लिए उतने ही फायदेमंद माने जाते हैं। काले अंगूर से कई तरह की डिश बनाई जा सकती हैं। आज हम आपको अंगूर की शिकंजी बनाना बता रहे हैं। जिसे पीने के बाद आप नींबू की शिंकजी पीना भूल जाएंगे। घर आए मेहमानों को अंगूर की ठंडी शिकंजी सर्व करें। गर्मी में तरोताजा अहसाह के लिए अंगूर की शिकंजी बनाकर पी सकते हैं। काले अंगूर की शिकंजी शरीर को तुरंत एनर्जी देगी। बदलते मौसम के लिए अंगूर की शिकंजी फायदेमंद ड्रिंक है।

काले अंगूर की शिकंजी की रेसिपी

सबसे पहले काले अंगूर को अच्छी तरह से पानी में धो लें। चाहें तो अंगूर को थोड़ी देर पानी में डालकर छोड़ दें। अब किसी मिक्सर जूसर में काले अंगूर डालकर अच्छी तरह पीस लें और जूस निकाल लें। अंगूर के जूस को छान लें और उसमें चीनी डालकर हल्का उबालने के लिए गैस पर रख दें। अंगूर के रस को हल्का गाढ़ा होने तक पकाना है। इसके बाद जूस में आइस क्यूब्स डालें। बर्फ डालने से जूस पतला हो जाएगा।

अब इसमें नींबू का रस, पुदीने की पत्ते हल्का क्रश करके और चाट मसाला मिला दें। सेंधा नमक या काला नमक डालें और इसमें सोडा वाटर डालकर शिकंजी सर्व करें।

काले अंगूर की शिकंजी के फायदे

गर्मी में काले अंगूर की शिकंजी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। काले अंगूर खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। अंगूर में पोटेशियम और डाइटरी फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। जिससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अंगूर में राइबोफ्लेविन नामक तत्व होता है जो सिरदर्द और माइग्रेन में फायदेमंद माना जाता है। काले अंगूर में भरपूर एंटीआॅक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जो कैंसर के खतरे को भी कम करते है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts