HomeAccident NewsBareilly Accident: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो कंपाउंडर की मौत

Bareilly Accident: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो कंपाउंडर की मौत

-

– रात में चाय पीकर अस्पताल लौट रहे थे दोनों, वाहन की नहीं मिल सकी जानकारी


बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से रात बाइक सवार निजी अस्पताल के दो कंपाउंडरों की मौत हो गई। बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन के संबंध में जानकारी नहीं हो सकी है। दोनों कंपाउंडर शनिवार रात झुमका तिराहे से चाय पीकर वापस लौट रहे थे।

थाना अलीगंज के गांव गैनी निवासी साहिल (20) और सीबीगंज के मोहल्ला सर्वोदयनगर निवासी मोहम्मद अजीम (18) मथुरापुर स्थित बरेली हॉस्पिटल में कंपाउंडर के रूप में काम करते थे। वह दोनों रात में झुमका तिराहे पर बाइक से चाय पीने गए थे। चाय पीकर बाइक से वापस हॉस्पिटल लौट रहे थे।

परसाखेड़ा में रोड नंबर तीन के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। मौके इंस्पेक्टर सीबीगंज सुरेश चंद्र गौतम ने दोनों को एंबुलेंस से इलाज के लिए मिनी बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और सूचना दोनों के परिवार वालों को दी।

रात में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिए। बाइक को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। वाहन की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

फतेहगंज पश्चिमी में वाहन की टक्कर से युवक की मौत

फतेहगंज पश्चिमी में नेशनल हाईवे पर माधौपुर ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। सिर कुचल जाने की वजह शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक की उम्र करीब 28 वर्ष आंकी गई है। हादसा देर रात करीब दो बजे हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि टक्कर के बाद किसी बड़े वाहन का पहिया शरीर के ऊपरी हिस्से से गुजर गया होगा। इसी वजह से शव क्षत-विक्षत हो गया। युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि युवक लाल रंग की लोअर व काले रंग की बनियान पहने हुआ है। शव के पास लाल रंग की एक झंडी भी मिली।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts