HomeCRIME NEWSमेरठ: लड़की को लेकर भिड़े देह व्यापार करने वाले

मेरठ: लड़की को लेकर भिड़े देह व्यापार करने वाले

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के गांव लिसाड़ी में देह व्यापार करने वाले एक लड़की को लेकर भिड़ गए। इसी को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी। आरोप है कि आरोपीयों ने दूसरे पक्ष के युवक को गोली मार दी और उसे कमरे में बंदकर फरार हो गए। गोली की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।

जानकारी के अनुसार लिसाड़ी गांव में चांदनी और बानो नाम की दो महिलाएं देह व्यापार का धंधा चलती हैं। शुक्रवार को चांदनी नाम की महिला धंधा करवाने के लिए एक लड़की को लेकर आई थी। जिसे बानो अपने साथ ले जाने लगी, इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। तभी चांदनी पक्ष के लोगों ने बानो पक्ष के साथ मारपीट करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान बानो पक्ष से दानिश नाम का युवक घायल हो गया।

आरोप है कि आरोपी पक्ष दानिश को एक कमरे में बंद कर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दानिश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी सुभाष चंद्र गौतम का कहना है कि अवैध संबंधों को लेकर दो पक्ष में मारपीट हुई है गोली चलने या गोली मारने की बात निराधार है घायल को उपचार के लिए भेज दिया गया है आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts