Homeउत्तर प्रदेशMeerutबदहाली की मार झेल रहा शहर का वार्ड नंबर 68

बदहाली की मार झेल रहा शहर का वार्ड नंबर 68

-

  • नगर निगम नहीं ले रहा सुध, पार्षद की भी नहीं हो रही सुनवाई।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। शहर का वार्ड नंबर 68 शहर के बीच मौजूद अपनी बदहाली पर रोता नजर आता है। यहां के हालात देखकर ऐसा लगता है कि, जैसे विकास कार्यों ने इस इलाके से मुंह मोड़ लिया है। टूटी सड़कों पर भरा गंदा पानी, जगह-जगह चोक नाले और नालियां लोगों की जिंदगी को मुश्किल बना रहे हैं।

क्षेत्र की मुख्य सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिसमें लोग गिरते हैं और चोटिल होते हैं। इस पूरे वार्ड में मुस्लिम आबादी बड़ी संख्या में निवास करती है, ऊपर से रमजान का महीना चल रहा है, इसके बावजूद बदहाली की हालत पर रोता वार्ड अब विकास की राह तक रहा है।

नगर निगम के वार्ड 68 में मकबरा अब्बू, मकबरा डिग्गी, मकबरा घोसियान, केसरगंज, पूर्वा हाफिज अब्लुल करीम इलाके शामिल हैं। वहीं, इस क्षेत्र में बड़ी दाल मंडी भी है, जहां रोज बड़े स्तर पर खरीद-फरोख्त होती है। पार्षद की मानें तो पूरे इलाके में वोटर्स की संख्या 17000 के करीब है, जो अपने मतों का प्रयोग करते हैं। वहीं पचास हजार से अधिक जनसंख्या इस वार्ड में निवास करती है। यह पूरा क्षेत्र लगभग मुस्लिम आबादी वाला है, रमजान का माह चल रहा है, इसके बावजूद यह पूरा इलाका बदहाली से जूझ रहा है।

टूटी सड़कें, नालियां, नाले, खंभों पर स्ट्रीट लाइटों की कमी, ना जाने कितनी समस्याओं से यह वार्ड निजात चाहता है। जो जल्द ही सुधार की उम्मीद कर रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts